Friday, 30 October 2026 | 5:48 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: तथागत सामाजिक समिति की साप्ताहिक बैठक में नई नियुक्तियां, मोबाइल उपयोग और शिक्षा पर हुई विस्तृत चर्चा

फर्रुखाबाद में तथागत सामाजिक समिति-TSS की साप्ताहिक बैठक राधेश्याम शाक्य के आवास पर आयोजित हुई। बैठक में सम्राट सिंह शाक्य को नगर मीडिया प्रभारी और प्रशांत कुमार शाक्य को नगर सचिव नियुक्त कर नियुक्ति पत्र सौंपे गए। वक्ताओं ने मोबाइल के उपयोग और शिक्षा के महत्व पर विस्तार से विचार रखे।
Share:
फर्रुखाबाद: तथागत सामाजिक समिति की साप्ताहिक बैठक में नई नियुक्तियां, मोबाइल उपयोग और शिक्षा पर हुई विस्तृत चर्चा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24) 25 अक्टूबर 2026 तथागत सामाजिक समिति-TSS की साप्ताहिक बैठक रविवार को राजीव गांधी नगर, निकट पंजाब नेशनल बैंक, फर्रुखाबाद स्थित संस्था के कोषाध्यक्ष राधेश्याम शाक्य के आवास पर शाम 4 बजे आयोजित की गई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षिक विषयों पर विचार-विमर्श किया।

बैठक के दौरान नगर मीडिया प्रभारी का पद रिक्त होने पर सम्राट सिंह शाक्य को सर्वसम्मति से नगर मीडिया प्रभारी के पद पर नियुक्त किया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपकर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

इसी क्रम में प्रशांत कुमार शाक्य को नगर सचिव के पद पर नियुक्त किया गया। उन्हें भी संस्था के पदाधिकारियों द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि दोनों नवनियुक्त पदाधिकारी संस्था के उद्देश्यों और सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

बैठक में डॉ. होम सिंह कुशवाहा, DAV इंटर कॉलेज अलीगंज, एटा ने वर्तमान समय में मोबाइल की उपयोगिता एवं उसके व्यवस्थित और सकारात्मक उपयोग पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मोबाइल आज शिक्षा, सूचना और संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है, लेकिन इसका उपयोग उद्देश्यपूर्ण एवं संतुलित तरीके से किया जाना आवश्यक है।

वहीं इंजीनियर बसंत लाल शाक्य ने शिक्षा के महत्व पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा को प्राथमिकता देना आवश्यक है। उन्होंने युवाओं को शिक्षा के साथ तकनीकी एवं सामाजिक जागरूकता से जोड़ने पर भी जोर दिया।

बैठक में संस्था के सामाजिक उद्देश्यों, संगठन को मजबूत करने तथा समाज में शिक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

ये पदाधिकारी रहे उपस्थित

बैठक में संस्था अध्यक्ष शिवकुमार शाक्य, महासचिव रामवीर शाक्य, कोषाध्यक्ष राधेश्याम शाक्य, प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. धर्मवीर सिंह शाक्य, जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सुमन शाक्य, जिला संरक्षक इंजीनियर बसंत लाल शाक्य, जिला सचिव संजय सिंह शाक्य, नव नियुक्त नगर सचिव प्रशांत कुमार शाक्य, जिला सचिव सुधीर कुमार कुशवाहा, डॉ. होम सिंह कुशवाहा प्रिंसिपल, पूर्व सूबेदार मेजर क्षेत्रपाल सिंह शाक्य तथा पत्रकार सम्राट सिंह शाक्य नव नियुक्त नगर मीडिया प्रभारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संस्था के सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

538758