Tuesday, 15 September 2026 | 9:53 PM
भारत

इमरान मसूद की सलाह सपा को नहीं आई रास, क्या है मामला समझें

लोकसभा चुनाव के समय बने इंडिया गठबंधन में दरार पड़ती दिख रही है, उत्तर प्रदेश की सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को सलाह दिए जाने के बाद सपा ने आक्रामक रुख अपना है. अखिलेश यादव के नेता ने न सिर्फ इमरान मसूद बल्कि कांग्रेस पार्टी को जमकर खरी-खोटी सुनाई है.
Share:
इमरान मसूद की सलाह सपा को नहीं आई रास, क्या है मामला समझें
Read in your preferred language.

लोकसभा चुनाव के समय बने इंडिया गठबंधन में दरार पड़ती दिख रही है, उत्तर प्रदेश की सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को सलाह दिए जाने के बाद सपा ने आक्रामक रुख अपना है. अखिलेश यादव के नेता ने न सिर्फ इमरान मसूद बल्कि कांग्रेस पार्टी को जमकर खरी-खोटी सुनाई है.

समाजवादी पार्टी के नेता मनीष जगन अग्रवाल ने कहा है कि "बीजेपी के अघोषित एजेंट और कांग्रेस के सांसद इमरान मसूद को अपनी कांग्रेस पार्टी को सलाह और मशविरा देना चाहिए." सपा नेता मनीष जगन अग्रवाल ने कहा कि "कांग्रेस मध्य प्रदेश..छत्तीसगढ़..राजस्थान..उत्तराखंड..गुजरात..आंध्र प्रदेश..नॉर्थ ईस्ट के सभी राज्य..हरियाणा..गोवा समेत राज्यों पर फोकस करे और कर्नाटक एवं हिमाचल में अपनी सरकार बचाए."

उन्होंने कहा कि इन मूर्ख और प्रचंड धूर्त कांग्रेसियों को ये समझ नहीं आता और नहीं दिखता..? बीजेपी से इन उपरोक्त राज्यों में जीतने की औकात और कुव्वत नहीं है कांग्रेस की और जिस समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव ने बीजेपी को यूपी में बुरी तरह से हराया है और कांग्रेस को भी 6 सीटें जितवाई हैं.
'

समाजवादी पार्टी नेता ने कहा कि, सपा ने कांग्रेस को 6 सीटें जितवाई है, उसमें से एक इमरान मसूद की सहारनपुर सीट भी है, अन्यथा यही इमरान मसूद कभी बसपा तो कभी सपा में भीख मांग रहे थे." उन्होंने कहा है कि, कांग्रेस को दुश्मन की जरूरत ही नहीं, कांग्रेस खुद अपने आप में खुद की सबसे बड़ी दुश्मन है.

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद हाल ही में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बंगाल जाकर मुलाकात की थी. अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद लिखा था कि, "हम वो नहीं जो मुश्किलों में साथ छोड़ दें." अखिलेश यादव की इस पोस्ट पर सांसद इमराम मसूद ने कहा था कि, ममता बनर्जी का हस्र देखकर भी अखिलेश यादव को समझ नहीं आ रहा है, बीजेपी कई छोटे दलों को खा गई.

सांसद इमरान मसूद ने यह भी कहा कि, देश के अंदर राहुल गांधी ही हैं जो बीजेपी से लड़ सकते हैं. सांसद इमरान मसूद ने कांग्रेस काश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ रहेगी.