Sunday, 01 November 2026 | 2:30 AM
उत्तर प्रदेश

शाहगंज (जौनपुर): संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने लगाई फांसी

थाना सरपतहा क्षेत्र के सराय मोहिउद्दीनपुर में बिंद बस्ती में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह सराय मोहिउद्दीनपुर निवासी बीस वर्षीय सुंदरी पत्नी अविनाश बीती रात खाना खाने के बाद सो गए ।सुबह मृतका की लाश घर के कमरे में बास की धरन पर लटक
Share:


थाना सरपतहा क्षेत्र के सराय मोहिउद्दीनपुर में बिंद बस्ती में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह सराय मोहिउद्दीनपुर निवासी बीस वर्षीय सुंदरी पत्नी अविनाश बीती रात खाना खाने के बाद सो गए ।सुबह मृतका की लाश घर के कमरे में बास की धरन पर लटकती हुई मिली इसकी सूचना गांव में जंगल में आग की तरह फ़ैल गई। गांव वाले इकठ्ठा हो गए घटना की सूचना थाना सरपतहा को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाया मायके वालो को सूचना दी गई।
ज्ञात हो कि अविनाश पुत्र गंगू बिंद की शादी 2 वर्ष पूर्व ग्राम कुंदा भैरवपुर थाना अखंड नगर जनपद सुल्तानपुर निवासी बल भद्दर की पुत्री सुंदरी के साथ हुई थी। मृतका की एक लड़की जानवी 9 माह की है ।