फर्रुखाबाद (द दस्तक 24):
श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ के निर्देशन एवं श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज, कानपुर श्री यमुना प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत फतेहगढ़ पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। थाना राजेपुर पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम ने कार धुलाई केंद्र पर हुई चोरी का मात्र 24 घंटे के भीतर खुलासा किया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण:
दिनांक 28.10.2026 को वादी वासुदेव सिंह (पुत्र श्री अशोक सिंह, निवासी ग्राम अद्योली, थाना मऊदरवाजा, जनपद फतेहगढ़) ने थाना राजेपुर पर प्रार्थना पत्र दिया था कि उन्होंने शांति ढाबा जमापुर के पास स्थित हनीफ धुलाई केंद्र पर अपनी काले रंग की KIA कार धुलाई के लिए दी थी। धुलाई से पहले कार में रखा बैग बाहर निकालकर उन्होंने उसमें से लैपटॉप निकाला और गूगल मीट अटेंड करते हुए उस बैग को एक बाइक पर रख दिया। धुलाई पूरी होने के बाद वह मीटिंग अटेंड करते हुए ही वहां से चले गए। कुछ समय बाद जब उन्हें बैग न मिलने का अहसास हुआ और वे 30-40 मिनट बाद वापस आए, तो धुलाई केंद्र मालिक हनीफ ने बैग तो लौटा दिया, लेकिन जब चेक किया गया तो बैग के अंदर रखे सोने का गले का हार, दो अंगूठी, 1 जोड़ी पायल, लेनोवो लैपटॉप व चार्जर, डायरी-पेन, चाबी और टाइटन की गोल्डन जनाना घड़ी गायब थी। इस प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना राजेपुर में मु०अ०सं० 201/26 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी:
मुखबिर की सूचना पर थाना राजेपुर पुलिस और सर्विलांस/एसओजी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त हनीफ पुत्र अली मोहम्मद (निवासी ग्राम सोताबहादुरपुर, थाना कादरी गेट, जनपद फतेहगढ़) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि कार मालिक का बैग छूट जाने पर उसकी नीयत खराब हो गई थी और उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी गया शत-प्रतिशत सामान बरामद कर लिया है तथा मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।

बरामदगी का विवरण:
- 01 सोने का गले का हार
- सोने की 02 अंगूठी
- 01 जोड़ी चांदी की पायल
- लेनोवो का 01 लैपटॉप व चार्जर
- 01 डायरी व पेन
- 01 चाबी एवं टाइटन की गोल्डेन जनाना घड़ी
अभयुक्त का आपराधिक इतिहास:
- मु०अ०सं० 201/26 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना राजेपुर, जनपद फर्रुखाबाद
- मु०अ०सं० 259/24 धारा 115(2)/351(2)/352 बीएनएस, थाना कादरीगेट, जनपद फर्रुखाबाद
सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम:
-
थाना राजेपुर पुलिस टीम:
- उ०नि० दर्शन सिंह सोलंकी (थानाध्यक्ष)
- उ०नि० गौरव कुमार शुक्ल
- एएसआई सत्येन्द्र कुमार
- का० शिवा चौधरी
- हे०का० शिवराज सिंह
- का० शंशाक पाण्डेय
- का० सोनू कुमार
सोनू कुमार
-
सर्विलांस/एसओजी टीम:
- उ०नि० सन्त कुमार (प्रभारी) मय टीम