Friday, 30 October 2026 | 5:48 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: संकिसा की पवित्र धम्मभूमि में धम्म यात्रा में शामिल हुईं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य, स्तूप पर की पूजा-अर्चना

फर्रुखाबाद जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य एवं जिला पंचायत अध्यक्ष पति ओमकार शाक्य ने पवित्र धम्मभूमि संकिसा में आयोजित धम्म यात्रा में सहभागिता की। उन्होंने स्तूप पर पूजा-अर्चना कर तथागत भगवान गौतम बुद्ध को श्रद्धापूर्वक नमन किया और शांति, करुणा, मैत्री, समानता एवं मानवता के संदेश को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
Share:
फर्रुखाबाद: संकिसा की पवित्र धम्मभूमि में धम्म यात्रा में शामिल हुईं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य, स्तूप पर की पूजा-अर्चना
543975
543979



फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24) पवित्र धम्मभूमि संकिसा में आयोजित भव्य धम्म यात्रा में फर्रुखाबाद जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य एवं जिला पंचायत अध्यक्ष पति ओमकार शाक्य ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने संकिसा स्तूप पर पूजा-अर्चना की तथा तथागत भगवान गौतम बुद्ध को श्रद्धापूर्वक नमन कर उनके महान धम्म के प्रति अपनी आस्था एवं श्रद्धा अर्पित की।

इस अवसर पर प्रिया शाक्य ने कहा कि तथागत भगवान गौतम बुद्ध के शांति, करुणा, मैत्री, समानता और मानवता के महान संदेश आज भी पूरी मानवता को प्रेरणा प्रदान करते हैं। बुद्ध का धम्म हमें सत्य, अहिंसा, बंधुत्व और समतामूलक समाज के निर्माण का मार्ग दिखाता है।

धम्म यात्रा में बड़ी संख्या में भिक्षु संघ, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, बुद्ध उपासक-उपासिकाएं तथा नगर एवं दूर-दराज से आए श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजन में श्रद्धालुओं की आस्था और सहभागिता देखते ही बनी।

इस अवसर पर आयोजन को सफल एवं गरिमामयी बनाने वाले समस्त पूज्य भिक्षु संघ, सम्मानित जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, बुद्ध उपासक-उपासिकाओं तथा श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कहा गया कि सभी की श्रद्धा, सहभागिता और समर्पण ने इस पावन धम्म यात्रा को विशेष एवं अविस्मरणीय बना दिया।

आह्वान किया गया कि सभी लोग तथागत भगवान गौतम बुद्ध के धम्म को अपने जीवन में आत्मसात करें तथा प्रेम, करुणा, समता और भाईचारे पर आधारित समाज के निर्माण का संकल्प लें।