Friday, 30 October 2026 | 5:48 PM
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज, दो दिवसीय मशरूम प्रशिक्षण का हुआ समापन*

Share:
प्रयागराज, दो दिवसीय मशरूम प्रशिक्षण का हुआ समापन*
औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र खुसरोबाग प्रयागराज में चल रहे दो दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम का बृहस्पतिवार को  समापन हुआ। कार्यक्रम के समापन से पूर्व शुभ सेवा संस्था फाउंडेशन लखनऊ के सी. ई. ओ. डॉ एस आर बघेल द्वारा बटन मशरूम, मिल्की मशरूम उत्पादन की तकनीकी जानकारी देते हुए कहा गया कि मशरूम एक फफूंदी से होता है जो मानव स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। मशरूम के रोगों पर चर्चा करते हुए डॉ बघेल द्वारा बताया गया कि मशरूम उत्पादन के समय ग्रीन एवं ब्लैक मोल्ड फफूंदी के विकसित हो जाने पर उसके बचाव के लिए फॉर्मलीन अथवा नमक के घोल का स्प्रे करने से बीमारी  का नियंत्रण हो जाता है।

 कुमारी इशा मशरूम द्वारा मशरूम की बिजाई की तकनीक का प्रायोगिक कार्य करके प्रतिभागियों को बताया गया कि मशरूम की बुवाई करते समय भूसे पर 55 से 60% तक की नमी होना आवश्यक है तथा मशरूम के अच्छे उत्पादन के लिए वातावरण में 90% आर्द्रता रखने से उत्पादन अच्छा प्राप्त होता है इसके अलावा और औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र के विशेषज्ञों विशेषज्ञों में वी के सिंह प्रभारी प्रशिक्षण, मनीष कुमार उद्यान निरीक्षक, विवेक श्रीवास्तव एवं अमित सिंह द्वारा प्रतिभागियों को तकनीकी जानकारी भी दी गई कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षण प्राप्त प्रतिभागियों को परीक्षा कर मूल्यांकन किया गया तथा सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं मशरुम उत्पादन में प्रयोग होने वाले उपकरण में भी दिए गए

प्रतिभागियों की जागरूकता को देखते हुए डॉ वीरेंद्र सिंह संयुक्त निदेशक उद्यान विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा कहा गया कि आगामी नवंबर, दिसंबर, जनवरी एवं फरवरी माह में दो दिवसीय मशरूम उत्पादन एवं प्रसंस्करण विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षण प्रभारी को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार एवं रविवार को मशरूम उत्पादन की प्रशिक्षण की तैयारी की जाए जिससे कि अवकाश की अवधि में नौकरी तथा प्रयागराज से बाहर रहने वाले लोगों को भी मशरूम उत्पादन की जानकारी दी जा सके।

द दस्तक 24 
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858