जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी नगर श्री मंगलेश कुमार दुबे के द्वारा संगम सभागार में नगर पंचायत फूलपुर, हंण्डिया, लालगोपालगंज, शंकरगढ़ एवं कोरांव में 2 प्रतिशत स्टांम्प शुल्क एवं नगर पंचायत मऊआइमा की 15 वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि के सापेक्ष गठित कमेटी के साथ कराये जाने वाले कार्यों के प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिशासी अधिकारी नगर पंचायतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। अपर जिलाधिकारी ने बैठक में सभी नगर पंचायतों के कार्यों के औचित्य के सम्बन्ध में चर्चा करते हुये शासन के दिये गये निर्देशों के क्रम मे मानक के अनुरूप कार्य कराये जाने तथा नगर पंचायतों की आय बढ़ाये जाने हेतु कार्ययोजना प्रस्तुत किये जाने के निर्देश दिए है।
उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि जो भी कार्य कराये जा रहे है, उनको शीघ्रता से पूर्ण करायें। उन्होंने कहा कि वेण्डिंग जोन, कान्हा गौशाला, डिजिटल लाईब्रेरी, स्ट्रीट लाइट, नाली, खडंजा व अन्य जो भी कार्य कराये जा रहे है, उनको गुणवत्ता के साथ शीघ्रता से पूर्ण करायें। उन्होंने कहा कि लगायी गयी स्ट्रीट लाइटों के खराब होने पर सम्बंधित फर्म को अनुरक्षण के लिए जो समय निर्धारित किया गया है, उसके भीतर खराब होने पर सम्बंधित फर्म से उसको ठीक करायें।
इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पंचायत फूलपुर, अध्यक्ष नगर पंचायत कोरांव उपजिलाधिकारी कोरांव, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत लालगोपालगंज, फूलपुर, हंण्डिया, शंकरगढ़, कोरांव एवं अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग, निर्माण खण्ड-1, अधिशासी अभियन्ता विद्युत एवं यांत्रिक खण्ड नगर निगम प्रयागराज, अवर अभियन्ता नगर पंचायत एवं अवर अभियन्ता जलकल नगर निगम प्रयागराज एवं जिला कार्यक्रम प्रबन्धक स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858