Saturday, 26 September 2026 | 10:57 AM
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज : अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय मुंगारी का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

Share:
प्रयागराज : अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय मुंगारी का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
Read in your preferred language.
*प्रयागराज,अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय मुंगारी का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश*

अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्रीमती उपमा पाण्डेय के द्वारा शुक्रवार को कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय मुंगारी करछना का सघन औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बालिकाओं की उपस्थिति, स्टाफ विवरण एवं भौतिक समस्याओं पर सम्बंधित से जानकारी ली। उन्होंने छात्रावास में जाकर बालिकाओं की शैक्षिक स्थिति को जानने के लिए उनके द्वारा हिन्दी, सामान्य ज्ञान, विज्ञान एवं गणित के प्रश्न पूछे गये। उन्होंने बालिकाओं के आत्म-विश्वास व प्रदर्शन पर प्रशंसा व्यक्त की और शैक्षिक स्थिति को अच्छा बताते हुए बालिकाओं को प्रोत्साहित किया। तत्पश्चात् उन्होंने भोजन मेन्यू, भोजनालय की साफ-सफाई का निरीक्षण किया। निरीक्षण पंजिका में खाने की व्यवस्था सुचाक रूप से है, साफ-सफाई ठीक है। बच्चों के द्वारा प्रश्नों के उत्तर भी दिए गये, सभी कर्मचारी व अध्यापिकाएँ उपस्थित पाये गये। निरीक्षण के दौरान वार्डन श्रीमती निर्मला सिंह, रीतान्जली कौशल, अंजूू दुबे, नीलम श्रीवास्तव, रिमझिम मौर्या (पूर्णकालिक शिक्षिकाएँ श्रीमती प्रतिमा कुमारी, गायत्री मौर्या (अंशकालिक शिक्षिकाएँ) श्रीमती ज्योत्सना मिश्रा (लेखाकार) एवं अन्य सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

द दस्तक 24 
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858