Monday, 05 October 2026 | 3:42 AM
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज: समस्त तहसीलों में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

Share:
प्रयागराज: समस्त तहसीलों में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस
Read in your preferred language.
*प्रयागराज,तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस का विवरण*

*तहसील मेजा*

उपजिलाधिकारी मेजा ने बताया है कि दिनांक 03.10.2026 को तहसील मेजा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 291 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें राजस्व की 191, पुलिस की 33, विकास विभाग की 21, स्वास्थ्य विभाग-01, शिक्षा विभाग-03 तथा अन्य विभागों की 42 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 07 शिकायतों का मौके पर निस्तारण सुनिश्चित किया गया।

*तहसील बारा*

तहसीलदार बारा ने बताया है कि दिनांक 03.10.2026 को तहसील बारा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 294 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें राजस्व की 204, पुलिस की 33, विकास विभाग की 23, विद्युत विभाग-08, समाज कल्याण विभाग-05, कृषि-01, खाद्य एवं रसद विभाग-04, लोक निर्माण विभाग-05, सिंचाई विभाग-03, स्वास्थ्य विभाग-01, शिक्षा विभाग-04, नगर विकास विभाग-01, बाल विकास विभाग-01 तथा अन्य विभागों की 01 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 17 शिकायतों का मौके पर निस्तारण सुनिश्चित किया गया।

द दस्तक 24 
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858