प्रयागराज। आगामी त्योहारों को देखते हुए प्रयागराज पुलिस ने शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बढ़ा दी है। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त मुख्यालय और पुलिस उपायुक्त नगर ने जोन नगर के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में प्रमुख चौराहों, मार्गों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की।
पैदल गश्त के दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
इस दौरान सहायक पुलिस आयुक्त सिविल लाइंस भी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों की इस गश्त का उद्देश्य आगामी त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
रिपोर्ट: उमाशंकर कुशवाहा
प्रभारी पत्रकार, तहसील कोरांव, प्रयागराज
द दस्तक 24