Tuesday, 15 September 2026 | 10:08 PM
भारत

पीलीभीत : दिल्ली से घर आने के लिए निकला युवक लापता

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर बरामदगी की मांग पीलीभीत पूरनपुर।दिल्ली से घर आने के लिए निकला युवक रहस्यमय तरीके से लापता हो गया।काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका।फोन उसका बंद है। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर युवक की बरामदगी की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर कला निवासी
Share:
पीलीभीत : दिल्ली से घर आने के लिए निकला युवक लापता
Read in your preferred language.

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर बरामदगी की मांग

पीलीभीत पूरनपुर।दिल्ली से घर आने के लिए निकला युवक रहस्यमय तरीके से लापता हो गया।काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका।फोन उसका बंद है। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर युवक की बरामदगी की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर कला निवासी मोहम्मद फारुक का पुत्र जाहिद खा अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है।23 जुलाई को वह दिल्ली से अपने घर आने के लिए घर से निकला।उसके बाद वह बरेली के लिए मिलने वाली बस अड्डे पर पहुंचा।इस दौरान उसकी पत्नी ने फोन कर पूछा तो उसने भी बस अड्डे पर पहुंचकर बस मिलने की बात वताई। उसके बाद वह वहां से घर आने के लिए रवाना हो गया।शाम तक उसकी कोई खबर न मिलने पर उसकी पत्नी ने फोन लगाया तो उसका नंबर बंद मिला।इस पर उसने परिजनों को फोन कर पति के बारे में जानकारी जुटाई तो परिजनों ने भी घर ना पहुंचने की बात कही।रास्ते से रहस्यमय ढंग से गायब हो जाने की घटना को लेकर परिजनों में खलबली मच गई।नाते रिश्तेदारों के अलावा दिल्ली में भी कुछ लोगों से जानकारी जुटाई गई।लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।युवक के अचानक लापता हो जाने से परिजन काफी परेशान है।अनहोनी की आशंका को लेकर परिजनो ने कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर पुलिस को दी है।कोतवाल अशोक पाल ने बताया मामले में तहरीर मिली है।शीघ्र ही लापता युवक को बरामद कर लिया जाएगा।