पीलीभीत : पेंशन प्राप्त करने वाले समस्त सम्मानित पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों को सूचित किया जाता है कि पूर्व वर्षों की भॉति वर्ष 2021 के दिसम्बर माह की 17वीं तिथि को गॉधी सभागार कलेक्ट्रेट जनपद पीलीभीत में प्रातः 12 बजे पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं यदि कोई हों तो जनपद स्तर पर सुनवाई एवं निराकरण हेतु पेंशन दिवस का आयोजन किया जायेगा। पेंशन दिवस जनपद के जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में आयोजित किया जायेगा। जिसका समन्वयन जनपद के वरिष्ठ कोषाधिकारी द्वारा किया जायेगा। पेंशनर दिवस में जनपद के प्रमुख कार्यालयाक्ष्यक्षों भी प्रतिभाग करेंगे, ताकि पेंशनरों की ऐसी समस्यायें जिनका निराकरण कार्यालयाध्यक्षों द्वारा किया जाना है, की भी सुनवाई हो सके एवं उन पर यथा सम्भव त्वरित एवं समुचित कार्यवाही की जा सके। पेंशन दिवस का आयोजन के समय कोविड-19 की रोकथाम हेतु प्रोटोकाल का ध्यान अवश्य रखा जाये।
भारत
पीलीभीत : पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशनरों हेतु पेंशन दिवस का आयोजन
पीलीभीत : पेंशन प्राप्त करने वाले समस्त सम्मानित पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों को सूचित किया जाता है कि पूर्व वर्षों की भॉति वर्ष 2021 के दिसम्बर माह की 17वीं तिथि को गॉधी सभागार कलेक्ट्रेट जनपद पीलीभीत में प्रातः 12 बजे पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं यदि कोई हों तो जनपद स्तर पर सुनवाई एवं निराकरण हेतु
Read in your preferred language.