Wednesday, 16 September 2026 | 12:09 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत:अधिकांश स्कूल संचालक खटारा और बिना फिटनेस के बाहनों से बच्चों की जान से करते हैं खिलवाड़

पूरनपुर। सड़क किनारे बिजली जोके खंभे को तोड़ते हुए स्कूली वैन पलट गई। जिससे खलबली मच गई। सूचना पर खेतों में काम कर रहे कई ग्रामीण पहुंच गए। इसके बाद बैन में फंसे आधा दर्जन बच्चों को बाहर निकाला गया। सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के अलग अलग गांव के रहने वाले छात्रों को स्कूल लेकर जा रही ईको बैन जोगराजपुर के
Share:
पीलीभीत:अधिकांश स्कूल संचालक खटारा और बिना फिटनेस के बाहनों से बच्चों की जान से करते हैं खिलवाड़
Read in your preferred language.

पूरनपुर। सड़क किनारे बिजली जोके खंभे को तोड़ते हुए स्कूली वैन पलट गई। जिससे खलबली मच गई। सूचना पर खेतों में काम कर रहे कई ग्रामीण पहुंच गए। इसके बाद बैन में फंसे आधा दर्जन बच्चों को बाहर निकाला गया।
सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के अलग अलग गांव के रहने वाले छात्रों को स्कूल लेकर जा रही ईको बैन जोगराजपुर के निकट बिजली पोल को तोड़ते हुए खेत में पलट गई। जोगराजपुर में खुले निजी स्कूलों की बैन बताई जा रही है। इसमें लगभग आधा दर्जन से अधिक बच्चे सवार थे। बच्चों की चीज पुकार और तेज धमाके की आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे कई ग्रामीण पहुंच गए। इसके बाद सभी को बाहर निकाला गया। मामूली चोटे आने पर निजी क्लीनिक पर उपचार हुआ। ग्रामीणों
का कहना है सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में अधिकांश स्कूल संचालक खटारा और बिना फिटनेस के बाहनों से बच्चों को घर से लाने और छोड़ने का काम करते हैं। फिलहाल एक बड़ी घटना होने से बच गई। चालक शराब के नशे में बताया जा रहा है। सेहरामऊ उत्तरी थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया घटना की जानकारी लगी है।