Sunday, 01 November 2026 | 4:29 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत: लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाते हुए हो रहा खनन, यह खनन अधिकारियों के संज्ञान में था

पीलीभीत: जनपद पीलीभीत के थाना माधोटांडा में धड़ल्ले से उपजाऊ खेत से मिट्टी खनन के कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। आपको बता दे कि पीलीभीत माधोटांडा मार्ग हारदोई ब्रांच नहर के पुल के पेट्रोल पम्प के पास में एक राइस मिल में उपजाऊ जमीन से मशीन की सहायता से खुलेआम दर्जनों ट्रैक्टर ट्राली मिट्टी ढोकर मिल मे
Share:
पीलीभीत: लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाते हुए हो रहा खनन, यह खनन अधिकारियों के संज्ञान में था

पीलीभीत: जनपद पीलीभीत के थाना माधोटांडा में धड़ल्ले से उपजाऊ खेत से मिट्टी खनन के कार्य को अंजाम दिया जा रहा है।
आपको बता दे कि पीलीभीत माधोटांडा मार्ग हारदोई ब्रांच नहर के पुल के पेट्रोल पम्प के पास में एक राइस मिल में उपजाऊ जमीन से मशीन की सहायता से खुलेआम दर्जनों ट्रैक्टर ट्राली मिट्टी ढोकर मिल में डाली गई है। यह मिल सुुुुखदेव जयसवाल निवासी कलीनगर की है। जबकि यह खनन सभी आलाअधिकारियों के संज्ञान में है मगर अमीर और दबंग के खिलाफ क्यू नहीं चलती है कलम प्रशासन की केवल गरीब और लाचार लोगो पर जुल्म ढहाने के लिये चलती है प्रशासन की कलम।
जबकि उस दिन राइस मील से लगभग 3 किलोमीटर दूर गाँव करेलिया में छत्र पाल को सर्प ने डश लिया था मरीज के उपचार के लिए उसका भाई मोटरसाइकिल से ले जा रहा था तो मैनाकोट चौकी के चौकी प्रभारी ने मरीज के भाई की गाड़ी का चालान काट दिया। बहुत कहता रहा कि मेरे भाई को सर्प ने काटा है मुझे जाने दो एक न सुनी। इधर धड़ल्ले से लॉकडाउन में खनन कार्य चलता रहा इस के लिये अधिकारी की क्यू कलम नहीं चली। मुझे लगता है कि कानून की कलम गरीब और लाचार बेबस के खिलाफ ही चलती है।

हरिओम राठौर