Sunday, 01 November 2026 | 4:32 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत : बॉर्डर क्षेत्र के गांव नगरिया खुर्द कला के मजरा नलडेंगा रमनगरा के निकट नदी कटान करती हुई पहुंच गई है

पीलीभीत: जनपद की तहसील कलीनगर बॉर्डर क्षेत्र के गांव नगरिया खुर्द कला के मजरा नलडेंगा रमनगरा के निकट नदी कटान करती हुई पहुंच गई है। खतरा भांपकर ग्रामीण खुद बचाव कार्य में जुट गए हैं। इन दिनों गांव के दर्जनों ग्रामीण पेड़ों और झाड़ झंकार से कटान रोकने की जुगत में लगे हुए हैं। नदी कटान करती हुई गांव क
Share:


पीलीभीत: जनपद की तहसील कलीनगर बॉर्डर क्षेत्र के गांव नगरिया खुर्द कला के मजरा नलडेंगा रमनगरा के निकट नदी कटान करती हुई पहुंच गई है। खतरा भांपकर ग्रामीण खुद बचाव कार्य में जुट गए हैं। इन दिनों गांव के दर्जनों ग्रामीण पेड़ों और झाड़ झंकार से कटान रोकने की जुगत में लगे हुए हैं। नदी कटान करती हुई गांव के आधा दर्जन ग्रामीणों के घरों के निकट पहुंच चुकी है। इसके चलते ग्रामीणों की नींद उड़ी हुई है। गांव के रहने वाले प्रेमचंद सरकार के निकट शारदा पहुंचने से वह अपना घर खुद तोड़ने लगे हैं। शारदा कटान करते हुए गांव के निकट पहुंच गई। कटान रोकने के लिए ग्रामीण बहाव को रोकने के लिए बचाव कार्य करने में जुटे हैं। ग्रामीणों का कहना है बाढ़ खंड विभाग द्वारा अभी तक बचाव कार्य के नाम पर कोई भी कार्य नहीं कराया गया। इसको लेकर ग्रामीणों ने बाढ़ खंड के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। ग्राम प्रधान परितोष राय ग्रामीणों के साथ बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। इस मौके पर कार्तिक, रमेश, चेतन, सुभाष, विद्या, सुशांत, दुखीराम, चितरंजन, निताई, निमाई, गौरंग सहित कई ग्रामीणों ने अपना विरोध जताकर कहा कि लाखों करोड़ों रुपए स्पर बनाने के लिए आता है ठेकेदार बरसात के टाइम इस्पर लगाता है पहाड़ियों से पानी आता है इस्पर को काट देता है ग्रामीणों का कहना है सरकारी धन का बंदरबांट हो जाता है


रिपोर्ट
रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत विज्ञापन व खबरों के लिए संपर्क करें संपर्क सूत्र मो 0 9758763005