पीलीभीत/बिलसंडा : बिलसंडा ब्लॉक के रुरिया- घुरिया व बमरौली गांव में औद्योगिक हब की मंजूरी मिल चुकी है।इसी औद्योगिक हब की भूमि का सर्वे शुरू हो गया है।
बुधवार दोपहर को रुरिया-घुरिया गांव में यूपी सीडा व राजस्व टीम पहुंची। जिसने औद्योगिक हब बनाने के लिए भूमि का सर्वे शुरू कर दिया है।
अधिकारियों ने नायब तहसीलदार व लेखपाल से नक्शा देखकर भूमि की स्थिति समझी।
यूपी सीडा के एडिएम उमेश चन्द्र शुक्ला, क्षेत्रीय प्रबंधक मंसूर कटिहार, नायब तहसीलदार प्रखर सिंह और लेखपाल विकास शुक्ला मौजूद रहे।
इस औद्योगिक हब में कई कंपनियां लगाईं जाएगी।
बता दें इस औद्योगिक हब के बनने से पीलीभीत को नई पहचान मिलेगी।
इस सर्वे के दौरान रुरिया घुरिया के वर्तमान प्रधान कालीचरण वर्मा, ठाकुर नरेन्द्र सिंह, रमेश सिंह, सुनील कुमार सिंह सहित गांव के अनेकों लोग मौजूद रहे।