Sunday, 01 November 2026 | 9:13 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत : उप जिला अधिकारी अपने क्षेत्र में सरकारी भूमि को कराएं कब्जा मुक्त जिलाधिकारी

पीलीभीत: जिला अधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा , पुलिस अधीक्षक श्री जयप्रकाश व समस्त प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न की . बैठक में समस्त उप जिलाधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने संबंधित थानों में शांति बैठ
Share:

पीलीभीत: जिला अधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा , पुलिस अधीक्षक श्री जयप्रकाश व समस्त प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न की . बैठक में समस्त उप जिलाधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने संबंधित थानों में शांति बैठक संपन्न करा ली जाए और समस्त उप जिला अधिकारी पुलिस क्षेत्राधिकारी यों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए समस्त थानोँ का भ्रमण कर लिया जाए और वहां पर उपस्थित रजिस्टर को अपडेट करते हुए सभी ग्रामों के लाइसेंस हिस्ट्रीशीटर व आपराधिक लोगों की सूची तैयार करते हुए, आवश्यक कार्रवाई की जाए . बैठक में उपस्थित अपर जिलाधिकारी श्री अतुल सिं,ह अपर जिलाधिकारी न्यायिक देवेंद्र प्रताप, नगर मजिस्ट्रेट अरुण कुमार एवं समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित अन्य मौजूद रहे.