Tuesday, 15 September 2026 | 6:11 PM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत : शारदा नदी का जलस्तर कम होने से नाव द्वारा आवागमन हुआ शुरू

पीलीभीत: शारदा नदी का जल स्तर घटने के साथ ही राहुल नगर घाट पर नाव से आवागमन शुरू हो गया है. दरअसल बरसात में शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से शारदा पार क्षेत्र के कंबोज नगर संपूर्णानगर राणा प्रताप नगर श्री नगर नहरोसा खजुरिया आदि दर्जनों गांव के ग्रामीणों को पूरनपुर तहसील आने हेतु काफी लंबी दूरी तय करके प
Share:
Read in your preferred language.

पीलीभीत: शारदा नदी का जल स्तर घटने के साथ ही राहुल नगर घाट पर नाव से आवागमन शुरू हो गया है. दरअसल बरसात में शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से शारदा पार क्षेत्र के कंबोज नगर संपूर्णानगर राणा प्रताप नगर श्री नगर नहरोसा खजुरिया आदि दर्जनों गांव के ग्रामीणों को पूरनपुर तहसील आने हेतु काफी लंबी दूरी तय करके पलिया कला हो कर आना पड़ता था. लेकिन शारदा का जलस्तर कम होने से राहुल नगर घाट पर नाव से आवागमन को शुरू कर दिया गया है. ठेकेदार का कहना है कि शारदा पार करने के बाद आने वाले कच्चे रास्तों को भी ठीक करा दिया गया है .ताकि लोगों को आवागमन में ज्यादा दिक्कत ना हो.