Saturday, 31 October 2026 | 2:33 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत: भाजपा विधायक ने विद्यालयों में जाकर अध्यापकगणो से की भेंट,एमएलसी चुनाव के मांगे बोट।

Share:
पीलीभीत: भाजपा विधायक ने विद्यालयों में जाकर अध्यापकगणो से की भेंट,एमएलसी चुनाव के मांगे बोट।
पीलीभीत: वृहस्पतिवार को बीसलपुर विधानसभा-130 के कई विद्यालयों में जाकर विधायक विवेक वर्मा ने विद्यालय के प्रधानाचार्य, अध्यापक-अध्यापिकाओं से शिष्टाचार भेंट की।
     साथ ही विधान परिषद (MLC) चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री हरि सिंह ढिल्लों जी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

शिक्षकों के सम्मान, शिक्षा के उत्थान एवं उनके हितों के लिए सकारात्मक पहल के उद्देश्य से सभी शिक्षक साथियों से सक्रिय सहभागिता निभाने का आग्रह किया।
    भाजपा विधायक विवेक वर्मा ने डा.जी.आर.एम.इंटर कालेज बिलसंडा,आर.पी.एम.पी.इंटर कालेज बमरौली, रूप देवी पब्लिक इंटर कॉलेज बिलसंडा सहित कई विद्यालयों में MLC चुनाव के लिए वोटों की अपील की।