Friday, 30 October 2026 | 5:49 PM
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में 1219 चयनित होमगार्ड अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच और पुलिस सत्यापन 12 अक्टूबर से

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में होमगार्ड स्वयंसेवकों के एनरोलमेंट प्रक्रिया-2025 के तहत चयनित अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए प्रयागराज में चिकित्सा परीक्षा और पुलिस सत्यापन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला होमगार्ड कार्यालय प्रयागराज की ओर से जनपद के कुल 1219 चयनित महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र जारी किए जा चुके हैं। इन अभ्यर्थियों की चिकित्सा परीक्षा और पुलिस सत्यापन की प्रक्रिया 12 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी।
Share:

जिला कमांडेंट होमगार्ड प्रयागराज रंजीत सिंह की ओर से जारी सूचना के अनुसार, पुलिस महानिदेशक/कमांडेंट जनरल होमगार्ड्स, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पत्र के क्रम में यह कार्रवाई की जा रही है। प्रदेश के सभी 75 जनपदों के लिए कुल 41,424 चयनित अभ्यर्थियों की चिकित्सा परीक्षा और पुलिस सत्यापन प्रस्तावित है।

पुलिस लाइन में सुबह 9 बजे से होगी प्रक्रिया

प्रयागराज जनपद के चयनित अभ्यर्थियों की चिकित्सा परीक्षा एवं पुलिस सत्यापन के लिए स्थानीय रिजर्व पुलिस लाइन में 12 अक्टूबर 2026 को सुबह 9 बजे से आवश्यक कार्यवाही शुरू की जाएगी। प्रतिदिन क्रमवार 75 अभ्यर्थियों की चिकित्सा परीक्षा मुख्य चिकित्सा अधिकारी की ओर से गठित मेडिकल बोर्ड द्वारा की जाएगी।

मूल दस्तावेज और सत्यापित प्रतियां लाना अनिवार्य

बुलावा पत्र प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को उसमें अंकित सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रति के साथ उनकी सत्यापित प्रतियां भी प्रस्तुत करनी होंगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे बुलावा पत्र में दिए गए निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक अभिलेखों के साथ उपस्थित हों।

मेडिकल में असफल होने पर उसी दिन कर सकेंगे अपील

जारी सूचना के अनुसार, चिकित्सा परीक्षा में असफल घोषित किए जाने वाले अभ्यर्थी पुनः चिकित्सा परीक्षण के लिए मंडलीय चिकित्सा परिषद, प्रयागराज में उसी दिन अपील प्रार्थना पत्र दे सकेंगे। निर्धारित दिन के बाद प्राप्त होने वाले अपील प्रार्थना पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।

वहीं, चिकित्सा परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को पुलिस सत्यापन के लिए निर्धारित प्रपत्र भी उसी दिन भरकर तत्काल जमा करना होगा।

समस्या होने पर इन नंबरों पर करें संपर्क

भर्ती प्रक्रिया के दौरान किसी अपरिहार्य परिस्थिति या आवश्यक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला होमगार्ड कार्यालय में तैनात निरीक्षक रंजीत कुमार के मोबाइल नंबर 8896323574 और निरीक्षक राजेश कुमार के मोबाइल नंबर 8081271971 पर संपर्क कर सकते हैं।

इसके अलावा अभ्यर्थी जिला होमगार्ड कार्यालय, बड़ी बगिया, सलोरी, प्रयागराज-211004 में भी संपर्क कर सकते हैं।

रिपोर्ट: उमाशंकर कुशवाहा
प्रभारी पत्रकार, तहसील कोरांव, प्रयागराज
द दस्तक 24