Tuesday, 15 September 2026 | 9:58 PM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : रिजर्व पुलिस लाइन में किया गया मॉक ड्रिल अभ्यास

लखीमपुर खीरी - जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के दृष्टिगत जनपद खीरी मुख्यालय स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में किया गया मॉक ड्रिल अभ्यास जिलाधिकारी खीरी दुर्गा शक्ति नागपाल एवं पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा द्वारा स्वयं उपस्थित रहकर किसी भी प्रकार के युद्ध,आतंकी हमले,आपदा की स्थिति में जनता क
Share:
लखीमपुर खीरी : रिजर्व पुलिस लाइन में किया गया मॉक ड्रिल अभ्यास
Read in your preferred language.

लखीमपुर खीरी - जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के दृष्टिगत जनपद खीरी मुख्यालय स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में किया गया मॉक ड्रिल अभ्यास जिलाधिकारी खीरी दुर्गा शक्ति नागपाल एवं पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा द्वारा स्वयं उपस्थित रहकर किसी भी प्रकार के युद्ध,आतंकी हमले,आपदा की स्थिति में जनता की सुरक्षा उपायों की तैयारियों का लिया गया जायजा लखीमपुर खीरी 7 मई- जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के दृष्टिगत जिलाधिकारी खीरी दुर्गा शक्ति नागपाल व पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी मुख्यालय स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में स्वयं उपस्थित रहकर मॉक ड्रिल का अभ्यास कराया गया। जिसका उद्देश्य किसी भी प्रकार के युद्ध, आतंकी हमले, आपदा की स्थिति में लोगों को हवाई हमले की चेतावनी देना तथा तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के साथ-साथ नागरिकों के बचाव के उपायों के बारे में जानकारी देते हुए अभ्यास कराया गया। मॉक ड्रिल में फायर सर्विस, एम्बुलेंस सहित अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी/पूर्वी, क्षेत्राधिकारी लाइन/सदर व मुख्य समन अधिकारी एवं प्रतिसार निरीक्षक खीरी सहित भारी संख्या में पुलिस बल द्वारा भाग लिया गया।

संवाददाता - अनुज कुमार गुप्ता