Wednesday, 16 September 2026 | 2:56 AM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : थाना खीरी पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल सहित एक नफर अभियुक्त हारून को किया गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल मार्गदर्शन एवं थानाध्यक्ष खीरी निराला तिवारी के नेतृत्व में दिनांक 17.0
Share:
लखीमपुर खीरी : थाना खीरी पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल सहित एक नफर अभियुक्त हारून को किया गिरफ्तार
Read in your preferred language.

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल मार्गदर्शन एवं थानाध्यक्ष खीरी निराला तिवारी के नेतृत्व में दिनांक 17.01.2026 दिन शनिवार को थाना खीरी पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 01 नफर अभियुक्त हारून पुत्र गुल्लू खाँ निवासी ग्राम मूसेपुर खुर्द थाना व जनपद खीरी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व बरामदगी के संबंध में थाना खीरी पर मु0अ0सं0 45/2026 धारा 317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। उक्त बरामद मोटरसाइकिल के संबंध में थाना कोतवाली सदर जनपद खीरी पर मु0अ0सं0 1081/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 श्री पटेल राठी,का0 लोकेश कुमार,का0 गवेन्द्र पाल,का0 आशीष कुमार थाना व जनपद खीरी रहे।