Wednesday, 16 September 2026 | 6:36 PM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : सीओ गोला ने दिल्ली कार धमाके के बाद सार्वजनिक स्थानों पर की सघन चेकिंग

गोला गोकर्णनाथ : ( द दस्तक 24 न्यूज ) दिल्ली में कार में हुए धमाके के उपरान्त सतर्कता एवं सुरक्षा ब्यवस्था के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी रमेश कुमार तिवारी संग गोला कोतवाल अम्बर सिंह ने मय फोर्स द्वारा देर रात्रि तक स्वयं भ्रमणशील रहकर गोला नगर के प्रमुख मार्गों, महत्वपूर्ण चौराहों, रेलवे स्टेशन, सार्वज
Share:
लखीमपुर खीरी : सीओ गोला ने दिल्ली कार धमाके के बाद सार्वजनिक स्थानों पर की सघन चेकिंग
Read in your preferred language.

गोला गोकर्णनाथ : ( द दस्तक 24 न्यूज ) दिल्ली में कार में हुए धमाके के उपरान्त सतर्कता एवं सुरक्षा ब्यवस्था के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी रमेश कुमार तिवारी संग गोला कोतवाल अम्बर सिंह ने मय फोर्स द्वारा देर रात्रि तक स्वयं भ्रमणशील रहकर गोला नगर के प्रमुख मार्गों, महत्वपूर्ण चौराहों, रेलवे स्टेशन, सार्वजनिक स्थानो एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानो पर चेकिंग अभियान चलाया तथा पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया इस दौरान क्षेत्राधिकारी गोला रमेश कुमार तिवारी द्वारा रेलवे स्टेशन पर व्यक्तियों से पूछताछ की गई एवं गश्त के दौरान आम नागरिक से सीधा संवाद स्थापित कर उनको सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया।

क्षेत्राधिकारी गोला रमेश कुमार तिवारी संग गोला कोतवाल अम्बर सिंह ने जनता से अपील की और आमजन को सलाह दी कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति, वाहन अथवा सामान दिखाई दे तो तत्काल 112 पर कॉल कर सूचना दे या नजदीकी थाने पर सूचना दे।