फर्रुखाबाद (द दस्तक 24):
श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ के निर्देशन, श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर श्री यमुनाप्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस ने एक सनसनीखेज मामले में वांछित अभियुक्त को धर दबोचा |
घटना का विवरण:
दिनांक 20.10.2026 को वादी शाहनावाज (पुत्र मो. अहमद, निवासी मोहल्ला गढ़ी अब्दुल मजीद खां, कोतवाली फर्रुखाबाद) द्वारा कोतवाली में तहरीर दी गई थी कि उनके भाई मो. अली द्वारा उनके पिता मो. अहमद के सिर में कुल्हाड़ी मार दी गई है, जिससे गंभीर रूप से घायल होने के कारण इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर तत्काल कोतवाली फर्रुखाबाद पर मु०अ०सं० 217/2026 धारा 105 बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने वांछित अभियुक्त मो. अली को घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल कुल्हाड़ी सहित गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ का विवरण:
पुलिस पूछताछ में अभियुक्त मो. अली ने बताया कि उसके पिता मोहम्मद अहमद उसे बार-बार खाना खाने के लिए कह रहे थे, जिससे उसे अचानक गुस्सा आ गया और उसने अपनी बहन के हाथ से कुल्हाड़ी छीनकर उनके मार दी, जिससे उन्हें चोटें आईं। उसने अपनी शेष सफाई न्यायालय के माध्यम से देने की बात कही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
मो. अली उर्फ अल्लारख्खा (पुत्र मो. अहमद, निवासी मोहल्ला गढ़ी अब्दुल मजीद खां, कोतवाली फर्रुखाबाद, जनपद फतेहगढ़)
बरामदगी का विवरण:
- 01 आलाकत्ल कुल्हाड़ी
आपराधिक इतिहास:
- मु०अ०सं० 217/26 धारा 105 बीएनएस, कोतवाली फर्रुखाबाद, जनपद फतेहगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
- थानाध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र सिंह गहलौत
- उ०नि० राजीव कुमार यादव
- का० प्रदीप कुमार
- रि०का० पवन कुमार