Sunday, 01 November 2026 | 4:28 AM
उत्तर प्रदेश

कोरबा : पाली की गाजर नदी उफान पर

कोरबा :-  जिले में दो दिनों से लगातार तेज बारिश हो रही है. इससे पहले शहर में हो रही तेज धूप से लोग काफी परेशान थे. जिसके बाद बुधवार की शाम से अचानक आसमान में बादल छा गए और बारिश शुरू हो गई. इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है. इधर दो दिनों से हो रही बारिश के कारण गाजर नदी लबालब है. पाली से रतनपु
Share:
कोरबा : पाली की गाजर नदी उफान पर

कोरबा :- जिले में दो दिनों से लगातार तेज बारिश हो रही है. इससे पहले शहर में हो रही तेज धूप से लोग काफी परेशान थे. जिसके बाद बुधवार की शाम से अचानक आसमान में बादल छा गए और बारिश शुरू हो गई. इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है.

इधर दो दिनों से हो रही बारिश के कारण गाजर नदी लबालब है. पाली से रतनपुर के बीच ग्राम पोड़ी से बहने वाली गाजर नदी में जलस्तर बढ़ गया. इससे पुल के 2 से 3 फीट ऊपर से पानी बह रहा है. पुल के ऊपर से पानी बहने के कारण आवागमन बाधित रहा, हालांकि कुछ पैदल और वाहनों के ड्राइवर जान जोखिम में डालकर पुल पार करते रहे.