खुटहन(जौनपुर): गौसपुर गांव में बुधवार की रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में फांसी पर झूल जाने से मौत हो गई। मौके पर पहुंचे मृतका के भाई ने दहेज के लिए बहन की हत्या कर दिए जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दिया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु भेज दिया है।
गांव निवासी रेशमा बानो पत्नी सद्दाम का शव उनके कमरे में पाया गया। उसके गले पर काला निशान पड़ा हुआ था। स्वजनों का कहना है कि घरेलू कहासुनी के बाद गुस्से में आयी रेशमा ने कमरे की दीवार में लगी खूंटी में दुपट्टे का फंदा बनाकर झूल गयी। मृतका के भाई परवेज अहमद का आरोप है कि पति सद्दाम, सास सुफियाना और ससुर नियाज उसे दहेज के लिए आये दिन प्रताड़ित करते रहते थे। बुधवार को सबने मिलकर उसका गला रस्सी से कसकर मार डाला। साक्ष्य छुपाने के चक्कर में उसका शव दुपट्टे के सहारे खूंटी से लटका दिया। आरोप के आधार पर पुलिस ने दहेज हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपितो की तलाश शुरू कर दी है। गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी परवेज अहमद की बहन रेशमा की शादी लगभग आठ वर्ष पूर्व सद्दाम के साथ हुई थी। उसको तीन पुत्री और दो पुत्र भी है। परवेज का आरोप है कि शादी के कुछ माह बीतते ही उससे और दहेज की मांग की जाने लगी। अक्षमता जाहिर करने पर वह उसकी बहन को सभी लोग मिलकर प्रताड़ित करते रहे है।
उत्तर प्रदेश
खुटहन(जौनपुर):फांसी पर झूली विवाहिता, पति समेत सास ससुर पर दहेज हत्या का आरोप
खुटहन(जौनपुर): गौसपुर गांव में बुधवार की रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में फांसी पर झूल जाने से मौत हो गई। मौके पर पहुंचे मृतका के भाई ने दहेज के लिए बहन की हत्या कर दिए जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दिया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु भेज दिया है। गांव निवासी रेशमा