Tuesday, 13 October 2026 | 4:33 AM
उत्तर प्रदेश

कासगंज : जनगणना-2027 की तैयारी तेज, कासगंज में फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू

Share:
कासगंज : जनगणना-2027 की तैयारी तेज, कासगंज में फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू
Read in your preferred language.
*जनपद कासगंज में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) हेतु फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ।*

कासगंज। भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) के कार्यों को सुचारु एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से जनपद कासगंज में नियुक्त फील्ड ट्रेनरों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
      कार्यक्रम में जिलाधिकारी प्रणय सिंह द्वारा जनगणना कार्य हेतु नियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र वितरित कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) आलोक कुमार गुप्ता एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।
      प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जिला जनगणना प्रभारी एस.एन. यादव, खण्ड शिक्षा अधिकारी  राजकुमार सिंह एवं अपर सांख्यिकी अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा फील्ड ट्रेनरों को जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया।     
       प्रशिक्षण में जनसंख्या गणना की प्रक्रिया, कार्यों के सुचारु निष्पादन तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप जनगणना कार्य संपन्न कराने के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई।
       कार्यक्रम में जनगणना लिपिक नीरज कुमार, पंकज कुमार, आयुष्मान तिवारी सहित जनगणना से संबंधित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
     प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य फील्ड ट्रेनरों को जनगणना संबंधी कार्यों के लिए दक्ष बनाना तथा उनके माध्यम से जनगणना कार्य में लगाए जाने वाले कार्मिकों को प्रभावी प्रशिक्षण प्रदान कर जनगणना-2027 के द्वितीय चरण को सफलतापूर्वक संपन्न कराना है।