Saturday, 31 October 2026 | 3:27 AM
उत्तर प्रदेश

कासगंज :-प्रतिपूर्ति के पात्र विद्यार्थियों का ऑनलाइन सत्यापन 25 अक्टूबर तक अनिवार्य।

Share:
 कासगंज :-प्रतिपूर्ति के पात्र विद्यार्थियों का ऑनलाइन सत्यापन 25 अक्टूबर तक अनिवार्य।
कासगंज, द दस्तक 24 राजेन्द्रसिंह  अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी डॉ. अमृता सिंह ने जनपद के समस्त शिक्षण संस्थानों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य, समस्त शिक्षण संस्थाएं एवं छात्रवृत्ति नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शैक्षिक सत्र 2026-27 में छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के अंतर्गत पात्र विद्यार्थियों का ऑनलाइन सत्यापन एवं अग्रसारण 25 अक्टूबर तक अनिवार्य रूप से पूरा कर लें।
     निर्देशों के अनुसार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों के आवेदन निर्धारित समय-सारणी के अनुसार सत्यापित किए जाने हैं। संस्थानों को विद्यार्थियों का बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण, प्राप्तांक, पूर्णांक एवं उपस्थिति दर्ज करनी होगी तथा अपात्र विद्यार्थियों का डाटा निरस्त कर पात्र विद्यार्थियों के आवेदन ऑनलाइन अग्रसारित करने होंगे।
     उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी संस्थान समयसीमा के भीतर आवेदन सत्यापित कर अग्रसारित करें तथा कोई भी आवेदन संस्थान के लॉगिन पर लंबित न रहे। निर्धारित समय पर कार्य पूरा न होने की स्थिति में संबंधित संस्थान की जिम्मेदारी तय की जाएगी।