Tuesday, 13 October 2026 | 4:34 AM
उत्तर प्रदेश

कासगंज: मिशन शक्ति के तहत कासगंज में निकला पैदल मार्च, गूंजा नारी सुरक्षा का संदेश

Share:
कासगंज: मिशन शक्ति के तहत कासगंज में निकला पैदल मार्च, गूंजा नारी सुरक्षा का संदेश
Read in your preferred language.


विधायक, राज्य महिला आयोग की सदस्य, डीएम और एसपी ने की अगुवाई; छात्राओं व महिला पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा

कासगंज। नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के संदेश के साथ कासगंज में मिशन शक्ति फेज-6.0 और शारदीय नवरात्रि के अवसर पर भव्य पैदल मार्च निकाला गया। मार्च के जरिए महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने और समाज में महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।

पैदल मार्च में सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़, जिलाधिकारी प्रणय सिंह और पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह शामिल हुए। इनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर आंचल चौहान और कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र ने भी प्रतिभाग किया।

मार्च में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, कलावती आयुर्वेदिक कॉलेज की महिलाओं, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज एवं कन्या उच्च प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय की छात्राओं तथा जनपद के विभिन्न थानों और महिला थाने की महिला पुलिसकर्मियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के माध्यम से “नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन—सशक्त नारी, सशक्त समाज” का संदेश दिया गया। अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और भयमुक्त वातावरण बनाने के लिए समाज की भागीदारी बढ़ाना रहा।