Saturday, 26 September 2026 | 2:56 PM
उत्तर प्रदेश

कासगंज : बरसात मे छाता ले कर निकले जिलाधिकारी प्रणय सिंह

कासगंज, 26 सितंबर 2026। जनपद में हो रही बारिश के बीच जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने शनिवार को छाता लेकर कासगंज शहर में विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर सड़क, नाली, जलभराव एवं जल निकासी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
Share:
कासगंज : बरसात मे छाता ले कर निकले जिलाधिकारी प्रणय सिंह
कासगंज : बरसात मे छाता ले कर निकले जिलाधिकारी प्रणय सिंह
Read in your preferred language.
कासगंज, 26 सितंबर 2026। जनपद में हो रही बारिश के बीच जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने शनिवार को छाता लेकर कासगंज शहर में विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर सड़क, नाली, जलभराव एवं जल निकासी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रमुख मार्गों एवं आवासीय क्षेत्रों में नालियों की सफाई, जल निकासी की स्थिति, सड़कों पर जलभराव तथा सफाई व्यवस्था को देखा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने वाले स्थानों को चिन्हित कर वहां प्रभावी जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि नालियों में गंदगी अथवा कचरा जमा होने के कारण पानी की निकासी बाधित नहीं होनी चाहिए। जहां कहीं भी नालियां अवरुद्ध हैं, वहां तत्काल सफाई कराकर पानी की सुचारु निकासी सुनिश्चित की जाए। साथ ही सड़कों पर जमा पानी को शीघ्र हटाने तथा क्षतिग्रस्त सड़क एवं जल निकासी से संबंधित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बारिश के दौरान नियमित रूप से क्षेत्र का भ्रमण कर जलभराव वाले स्थानों की निगरानी की जाए तथा समस्या सामने आते ही मौके पर टीम भेजकर तत्काल समाधान कराया जाए। सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में बारिश के कारण आमजन को आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए सड़क, नाली, जल निकासी एवं साफ-सफाई की व्यवस्थाओं को पूरी तरह दुरुस्त रखा जाए। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए बारिश के दौरान उत्पन्न होने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।