Saturday, 19 September 2026 | 7:22 PM
उत्तर प्रदेश

कासगंज : बेसिक शिक्षा अधिकरी ने किया औचक निरीक्षण

पटियाली मे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने औचक निरिक्षण कर कहा शिक्षकों को कहा परिशिक्षण को विधालय स्तर पर लागु करें
Share:
कासगंज : बेसिक शिक्षा अधिकरी ने किया औचक निरीक्षण
कासगंज : बेसिक शिक्षा अधिकरी ने किया औचक निरीक्षण
Read in your preferred language.
पटियाली/कासगंज। राजेंद्र सिंह द दस्तक 24 ब्लॉक संसाधन केंद्र पटियाली पर चल रहे एफएलएन (बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान) प्रशिक्षण का शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण किया। बीआरसी पटियाली पर खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार के निर्देशन में परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण का पांचवें बैच का अंतिम दिन था। इस दौरान बीएसए विकास कुमार सिंह प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे शिक्षकों से संवाद किया और कहा कि शिक्षक के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी होती है, वह नन्हे बच्चों का भविष्य निर्माता है। प्रशिक्षण में सीखी गई बारीकियों को विद्यालय स्तर पर लागू कर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें। प्रशिक्षण के दौरान संदर्भदाता सत्येंद्र सिंह, उदयवीर सिंह, अरविंद कुमार, वीरपाल सिंह और कौशलेंद्र सिंह ने शिक्षकों को एफएलएन की बारीकियां समझाईं। इस अवसर पर सुनील यादव जिला समन्वयक एमआईएस, एसआरजी योगेश कुशवाह, अमित द्विवेदी, रीतेश शर्मा, आलोक यादव, मनोज कुमार, देवेश कुमार, रवीश मिश्र, विजय सिंह, भूपेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।