Saturday, 10 October 2026 | 3:57 AM
खेल

वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान

Share:
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान
Read in your preferred language.
वैभव सूर्यवंशी ने छोटी सी उम्र में अपनी बल्लेबाजी से जिस तरह सबका ध्यान खींचा है, उससे उन्हें भारतीय क्रिकेट का अगला बड़ा सितारा माना जाने लगा है. लेकिन इस युवा बल्लेबाज को लेकर पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने थोड़ा संभलकर चलने की सलाह दी है. कपिल ने वैभव की काबिलियत को माना, लेकिन साथ ही कहा कि अभी उन्हें सुपरस्टार कहना जल्दबाजी होगी. अपनी बात समझाने के लिए उन्होंने पूर्व भारतीय बल्लेबाज विनोद कांबली का उदाहरण भी दिया.

कपिल देव का मानना है कि वैभव में आगे बढ़ने की पूरी क्षमता है. लेकिन, उन्होंने कहा कि क्रिकेट में पहले भी कई खिलाड़ी काफी टैलेंट के साथ सामने आए, लेकिन बाद में उनका करियर उम्मीद के मुताबिक आगे नहीं बढ़ पाया. इसलिए वैभव को लेकर अभी से कोई बड़ा फैसला करना ठीक नहीं होगा.