Saturday, 26 September 2026 | 2:57 PM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर :सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत 2217 आंगनबाडी केन्द्रों पर हेल्दी बेबी प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

जौनपुर :सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है, जिसमें 25 सितम्बर 2026 को जनपद के 2217 आंगनबाडी केन्द्रों पर हेल्दी बेबी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 27110 बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिसमें प्रत्येक केंद्र पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाले अर्थात कुल 6651 बच्चों को पुरस्कृत किया गया, पुरस्कार में बच्चों को लंच बॉक्स, बैग, वाटरबाटल, पेसिन्ल, किताब आदि का वितरण किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पोर्टल से प्रमाण पत्र जनरेंट होने के उपरान्त वितरण किया जायेगा।
Share:
जौनपुर :सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत 2217 आंगनबाडी केन्द्रों पर हेल्दी बेबी प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
Read in your preferred language.
जौनपुर :सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है, जिसमें 25 सितम्बर 2026 को जनपद के 2217 आंगनबाडी केन्द्रों पर हेल्दी बेबी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
 प्रतियोगिता में कुल 27110 बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिसमें प्रत्येक केंद्र पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाले अर्थात कुल 6651 बच्चों को पुरस्कृत किया गया, पुरस्कार में बच्चों को लंच बॉक्स, बैग, वाटरबाटल, पेसिन्ल, किताब आदि का वितरण किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पोर्टल से प्रमाण पत्र जनरेंट होने के उपरान्त वितरण किया जायेगा।

  उक्त अभियान का उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता के प्रति अभिभावकों को जागरूक करना तथा स्वास्थ एवं सुपोषित बच्चों का प्रोत्साहित करना रहा।

  प्रतियोगिता में आंगनबाडी केन्द्रों पर बच्चों के स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण एवं शारीरिक विकास से संबंधित विभिन्न मानकों के आधार पर बच्चों का चयन किया गया।

           प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही बच्चों की माताओं को भी सम्मानित कर उन्हे बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एव पोषण के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।

            इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताआें द्वारा माताओं को बच्चों के संतुलित एवं पौष्टिक आहार, व्यक्तिगत स्वच्छता, नियमित स्वास्थ्य जॉच, टीकाकरण, साफ-सफाई तथा बच्चों के समुचित शारीरिक एवं मानसिक विकास के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। माताओं को बच्चों के दैनिक खान-पान में स्थानीय एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थो को शामिल करने तथा बच्चों की नियमित देखभाल के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही बच्चों की व्यक्तिगत स्वच्छता पर विशेष जोर देते हुए हाथ धोने की आदत, स्वच्छ पेयजल का उपयोग, साफ कपडे़, स्वच्छ भोजन एंव आसपास के वातावरण की स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान माताओं को बच्चों के वजन एंव लम्बाई की नियमित निगरानी कराने तथा बच्चें की वृद्वि में किसी प्रकार की कमी अथवा असामान्यता दिखाई देने पर समय से स्वास्थ्य सेवाओं से सम्पर्क करने के लिए जागरूक किया गया।

         कार्यक्रम के अंत में उपस्थित माताओं एवं अभिभावकों से अपील की गई कि वे बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता एवं नियमित स्वास्थ्य जांच को अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाएं तथा आंगनबाडी केन्द्रों द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का अधिकत म लाभ उठाएं।