Friday, 30 October 2026 | 10:41 PM
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज 05 स्थानों से हटाया गया अवैध अतिक्रमण

जनपद प्रयागराज के सभी तहसीलों में अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध जिलाधिकारी के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है। दिनांक 04.11.2025 को बंजर, खलिहान, नवीन परती, चकमार्ग, तालाबी रकबा, सभी भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध व्यापक अभियान के क्रम में जनपद के सभी तहसीलों में कार्यवाही करते हुए कुल 05 स्थानो
Share:

जनपद प्रयागराज के सभी तहसीलों में अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध जिलाधिकारी के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है। दिनांक 04.11.2025 को बंजर, खलिहान, नवीन परती, चकमार्ग, तालाबी रकबा, सभी भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध व्यापक अभियान के क्रम में जनपद के सभी तहसीलों में कार्यवाही करते हुए कुल 05 स्थानों से अवैध अतिक्रमण हटाया गया। तहसील कोरांव के ग्राम तरांव व मडफा कला में चकमार्ग की भूमि, ग्राम करपिया में खाद गड्ढा की भूमि, ग्राम संसारपुर में होलिका दहन की भूमि तथा घोघी रत्योरा में बंजर की भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया है। जिलाधिकारी प्रयागराज श्री मनीष कुमार वर्मा द्वारा सभी तहसील के उपजिलाधिकारियों एवं अन्य अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अतिक्रमण सम्बन्धित शिकायतों पर अविलम्ब कार्यवाही किया जाय, दूसरी ओर जिलाधिकारी प्रयागराज ने सभी उपजिलाधिकारी व तहसीलदार को निर्देशित किया है कि तहसील स्थित सरकारी भूमि/ग्राम सभा की भूमि का नवीन सर्वे करवायें तथा इसके आधार पर अतिक्रमण की श्रेणियों का निर्धारण करें तथा अतिक्रमण के विरूद्ध तद्नुसार कार्यवाही करें। अब तक इस अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आये तथा आने वाले दिनों में अतिक्रमण के विरूद्ध अभियान निरन्तर जारी रहेगा।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858