मनोरंजन
पति - तुम हर बात पर हमेशा मेरा-मेरा करती रहती हो, पढ़िए मजेदार चुटकुले
पति - तुम हर बात पर हमेशा मेरा-मेरा करती रहती हो, तुम्हें हमारा कहना चाहिए... पत्नी कुछ ढूंढ रही होती है अलमारी में... पति - क्या ढूंढ रही हो? पत्नी - हमारी साड़ी...!!! .................................................................................................................................
By
Arpit Yadav
•
Published
22 September 2019, 12:00 PM
•
58 Views
विज्ञापन
विज्ञापन
- पति - तुम हर बात पर हमेशा मेरा-मेरा करती रहती हो,
तुम्हें हमारा कहना चाहिए...
पत्नी कुछ ढूंढ रही होती है अलमारी में...
पति - क्या ढूंढ रही हो?
पत्नी - हमारी साड़ी...!!!
....................................................................................................................................
2. पत्नी - तुम कोई भी काम ढंग से नहीं करते हो?
पति - अब क्या हुआ, क्या कर दिया ऐसा मैंने?
पत्नी - तुमने जो सिलिंडर लगाया था
पति - हां लगाया था...
पत्नी (गुस्से में) - पता नहीं कैसे लगाया, कल से दो बार दूध उबला और दोनों बार ही फट गया!
....................................................................................................................................
3. पत्नी (गुस्से में) - मैं घर छोड़ कर जा रही हूं...
पति (गुस्से में) - हां 'जान' छोड़ो अब
पत्नी - बस आपकी यही 'जान' कहने की आदत ना मुझे हमेशा रोक लेती है!!
....................................................................................................................................
4. पत्नी : अजी सुनते हो दो किलो मटर ले लूं ?
पति : हां, ले लो जो ठीक लग रहा है कर लो
पत्नी: राय नहीं मांग रही आपकी, पूछ रही हूं कि छील लोगे इतने कि कम लूं
....................................................................................................................................
5. पूजा के समय पत्नी ने पति से पूछा - सुनो जी,
आपको आरती याद है ना?
पति - हां, वो पतली सी, काली आंखों वाली सुंदर सी लड़की, जो 402 नंबर फ्लैट में रहती है वही ना?
फिर पहले पति की 'पूजा' हुई,
सत्यनारायण भगवान बाद में पूजे गए!!!
....................................................................................................................................
अब हमारी खबरें यूट्यूब चैनल पर भी देखें । नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें ।
https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g
अब हमारी ख़बरें एप्लीकेशन पर भी उपलब्ध हैं । हमारा एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर से अभी डाउनलोड करें और खबरें पढ़ें ।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.dastak24.newsapp&hl=en