Tuesday, 15 September 2026 | 9:57 PM
भारत

हरदोई: मोटर साइकिल का पंचर बनवाते समय बस की टक्कर से 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत

हरदोई/सवायजपुर: जनपद के कस्बा हरपालपुर के पास ग्राम खरगपुर निवासी मनोज उर्फ पप्पू कुशवाहा रविवार को फर्रुखाबाद दवा लेने गए थे वापस घर आते समय सवाजपुर कस्बे में उनकी मोटरसाइकिल पंचर हो गई वह पंचर की दुकान पर अपनी मोटर साइकिल का पंचर बनवा रहे थे तभी पीछे से एक टूरिस्ट बस यूपी 32 ई एन 3141 ने जोरदार टक
Share:
Read in your preferred language.

हरदोई/सवायजपुर: जनपद के कस्बा हरपालपुर के पास ग्राम खरगपुर निवासी मनोज उर्फ पप्पू कुशवाहा रविवार को फर्रुखाबाद दवा लेने गए थे वापस घर आते समय सवाजपुर कस्बे में उनकी मोटरसाइकिल पंचर हो गई वह पंचर की दुकान पर अपनी मोटर साइकिल का पंचर बनवा रहे थे तभी पीछे से एक टूरिस्ट बस यूपी 32 ई एन 3141 ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह अपना संतुलन खो कर बस के पहिए के नीचे जा गिरे और पप्पू की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई पप्पू कुशवाहा के तीन लड़कियां जिसमें एक की शादी हो गई है दूसरी लगभग 16 बरस तीसरी 7 बरस और एक 11 वर्षीय लड़का है घटना की सूचना जब परिवार वालों को हुए तो उनका रो रो कर बुरा हाल हो गया और उन्होंने बताया कि छोटे-छोटे बच्चों के सर से पिता का साया उठ गया पुलिस के द्वारा बस को अपने कब्जे में लेकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है