Tuesday, 15 September 2026 | 2:36 PM
Home / News / News
News

गया : वजीरगंज प्रखंड सभागार में मनाया गया हिंदी दिवस

गया जिला के वजीरगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार आज समारोह पूर्वक हिंदी दिवस मनाया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभाकर सिंह ने की।
Share:
गया : वजीरगंज प्रखंड सभागार में मनाया गया हिंदी दिवस
काम काज में हिंदी को बढ़ावा देने पर बल
Read in your preferred language.
गया , उपेंद्र पथिक , दस्तक मीडिया ग्रुप :  जिला के वजीरगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार आज समारोह पूर्वक हिंदी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभाकर सिंह ने की।
सभा में प्रखंड एवं अंचल कर्मियों के साथ-साथ क्षेत्र के प्रबुद्ध हिंदी प्रेमियों ने भाग लिया। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर वक्ताओं ने हिंदी भाषा के महत्व और उसके सम्मान पर अपने विचार रखे।
अध्यक्षता कर रहे बीडीओ प्रभाकर सिंह ने कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा ही नहीं, बल्कि हमारी पहचान और संस्कृति का वाहक है। सरकारी कामकाज में हिंदी का प्रयोग अधिक से अधिक  देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिंदी दिवस केवल एक दिन का आयोजन नहीं, बल्कि अपनी भाषा के प्रति गौरव का भाव जगाने का अवसर है।कार्यक्रम में उपस्थित हिंदी प्रेमियों ने कहा कि हिंदी विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है और इसे सम्मान देना हर भारतीय का कर्तव्य है। इस दौरान कविता पाठ और हिंदी के विकास पर चर्चा भी हुई।कार्यक्रम में एक हिंदी साप्ताहिक पत्रिका के संपादक उपेंद्र पथिक,मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष राजीव रंजन, विनय सिंह, 20 सूत्री समिति के अध्यक्ष महेश सिंह,निर्वाचन शाखा के लिपिक सत्येंद्र सिंह सहित सभी कार्यालयकर्मी , पूर्व मुखिया शम्भू शरण शर्मा, राजकुमार शर्मा, पत्रकार रवि भूषण सिन्हा,प्रभाकर कुमार आदि शामिल थे।
अंत में सभी ने दैनिक जीवन और कार्यालय कार्यों में हिंदी के प्रयोग का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों  के बीच  लेखन सामग्री वितरित की गई।