Tuesday, 15 September 2026 | 6:01 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद में कानून-व्यवस्था को लेकर दो उपनिरीक्षकों के तबादले, जसवीर सिंह और सुनील कुमार गोयल को नई जिम्मेदारी स्लग

फर्रुखाबाद पुलिस अधीक्षक ने जनपद में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाए रखने के लिए दो उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया है। जसवीर सिंह को थाना मोहम्मदाबाद से थाना जहानगंज तथा सुनील कुमार गोयल को थाना जहानगंज से थाना मोहम्मदाबाद भेजा गया है। आर्टिकल
Share:
फर्रुखाबाद में कानून-व्यवस्था को लेकर दो उपनिरीक्षकों के तबादले, जसवीर सिंह और सुनील कुमार गोयल को नई जिम्मेदारी स्लग
पुलिस अधीक्षक, फर्रुखाबाद
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज)। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और पुलिसिंग व्यवस्था को और प्रभावी करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक फर्रुखाबाद द्वारा दो उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए गए हैं।

पुलिस विभाग की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार उपनिरीक्षक जसवीर सिंह का स्थानांतरण प्रभारी निरीक्षक मदनपुर, थाना मोहम्मदाबाद से प्रभारी निरीक्षक राजपुताना, थाना जहानगंज के अधीन किया गया है।

इसी क्रम में उपनिरीक्षक सुनील कुमार गोयल को प्रभारी निरीक्षक राजपुताना, थाना जहानगंज से स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक मदनपुर, थाना मोहम्मदाबाद के अधीन नई जिम्मेदारी दी गई है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा यह स्थानांतरण जनपद में मजबूत कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया है। संबंधित पुलिस अधिकारियों को नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण कर विभागीय दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं।