Friday, 30 October 2026 | 5:48 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:गांधी जयंती पर नगर पालिका में स्वच्छता का संकल्प, अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल व ईओ विनोद कुमार ने दिलाई शपथ

फर्रुखाबाद नगर पालिका में गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल एवं ईओ विनोद कुमार ने कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। स्कूली बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया।
Share:
फर्रुखाबाद:गांधी जयंती पर नगर पालिका में स्वच्छता का संकल्प, अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल व ईओ विनोद कुमार ने दिलाई शपथ

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 02 अक्टूबर 2026 गांधी जयंती के अवसर पर नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद में स्वच्छता को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल एवं अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार की मौजूदगी में नगर पालिका कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।

शपथ के दौरान कर्मचारियों ने नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने, स्वयं गंदगी न फैलाने तथा दूसरों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। इस दौरान स्वच्छता को लेकर सामूहिक जिम्मेदारी और जनसहभागिता पर भी जोर दिया गया।

कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर स्वच्छता का संदेश दिया। बच्चों ने लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फेंकने, साफ-सफाई रखने और स्वच्छ वातावरण बनाने के लिए जागरूक किया।

नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल और ईओ विनोद कुमार ने कहा कि स्वच्छ और सुंदर नगर का निर्माण केवल नगर पालिका की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने लोगों से स्वच्छता को अपनी दैनिक आदत का हिस्सा बनाने और नगर को साफ रखने में सहयोग करने की अपील की।