फर्रुखाबाद, 29 अक्टूबर 2026। आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेश एवं जिलाधिकारी फर्रुखाबाद डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश पर जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन की रोकथाम के लिए प्रवर्तन अभियान चलाया गया।
जिला आबकारी अधिकारी फर्रुखाबाद जी.पी. गुप्ता के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 रीता वर्मा ने स्टाफ के साथ जनपद के विभिन्न आबकारी अनुज्ञापन स्थलों का औचक निरीक्षण किया। अभियान के दौरान कम्पोजिट दुकानों मुरहास, खीमसेपुर, पखना एवं मॉडल शंकरपुर तथा देशी मदिरा दुकानों मुरहास, खीमसेपुर, पखना और मॉडल शंकरपुर का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान दुकानों के स्टॉक रजिस्टर, ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था एवं CCTV कैमरों की कार्यशीलता का परीक्षण किया गया। दुकानों पर उपलब्ध मदिरा के स्टॉक का अभिलेखों से मिलान भी किया गया।
आबकारी विभाग की टीम ने संबंधित अनुज्ञापियों को सभी अभिलेख अद्यतन रखने तथा शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं मानकों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
अधिकारियों ने क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी बनाए रखने और अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
उत्तर प्रदेश
फर्रुखाबाद में आबकारी विभाग का औचक निरीक्षण, शराब दुकानों पर स्टॉक रजिस्टर व CCTV की जांच
फर्रुखाबाद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन की रोकथाम के लिए आबकारी विभाग ने विभिन्न अनुज्ञापन स्थलों का औचक निरीक्षण किया। स्टॉक रजिस्टर, ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था और CCTV कैमरों की कार्यशीलता जांची गई।