Tuesday, 15 September 2026 | 6:03 PM
उत्तर प्रदेश

इटावा: बिजली ठीक करते झुलसा युवक

इटावा। सैफई क्षेत्र के गांव नगला सेमरा में बिजली की लाइन को ठीक करते समय अचानक बिजली आ जाने से एक युवक झुलस गया। जिसे मिनी पीजीआई सैफई में भर्ती कराया गया है। तहसील क्षेत्र के गांव हरदोई निवासी नौशाद खान पुत्र अनवर खान गुरुवार की दोपहर नगला सेमरा गांव में 11 हजार केबी बिजली की लाइन को ठीक करा रहा था
Share:
Read in your preferred language.

इटावा। सैफई क्षेत्र के गांव नगला सेमरा में बिजली की लाइन को ठीक करते समय अचानक बिजली आ जाने से एक युवक झुलस गया। जिसे मिनी पीजीआई सैफई में भर्ती कराया गया है।
तहसील क्षेत्र के गांव हरदोई निवासी नौशाद खान पुत्र अनवर खान गुरुवार की दोपहर नगला सेमरा गांव में 11 हजार केबी बिजली की लाइन को ठीक करा रहा था। इसी बीच अचानक बिजली आ जाने से नौशाद झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे एम्बुलेंस के जरिए सैफई मिनी पीजीआई में भर्ती कराया।

रिपोर्ट। राहुल शाक्य इटावा 9105675438