नए सप्ताह के साथ नई फिल्मों और सीरीज का इंतजार भी शुरू हो जाता है। थिएटर्स में यामी गौतम की 'नई नवेली' और राजकुमार राव की 'प्रहार' आएंगी। वहीं, ओटीटी पर भी मनोरंजन की अच्छी डोज मिलने वाली है। जानते हैं इस बार पिटारे में क्या-क्या शामिल है?
---द ट्रैप : यह जर्मन साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज है। छह एपिसोड की लिमिटेड सीरीज 13 अक्तूबर 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
---14 अक्तूबर से 'कॉफी विद करण सीजन 9' को दर्शक जियो हॉटस्टार पर देख सकेंगे।
----विजन क्वेस्ट : यह मार्वल की सुपरहीरो एक्शन सीरीज है। दर्शक इसे 14 अक्तूबर 2026 से जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं।
----सैक्रिफाइस : यह एक डार्क कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है। इसमें क्रिस इवांस, अन्या टेलर-जॉय और सलमा हायेक अहम भूमिकाओं में हैं। इसे 16 अक्तूबर 2026 से नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।
----इंडियन आइडियल लीजेंड्स रिटर्न : इसका प्रीमियर एपिसोड 17 अक्तूबर को आएगा। वहीं, हर शनिवार और रविवार को रात आठ बजे यह शो प्रसारित होगा। इसे सोनी पर देख सकेंगे।
----लव इन डिस्गाइज : अगर के-ड्रामा में दिलचस्पी है तो इसे देख सकते हैं। यह एक रोमांटिक थ्रिलर ड्रामा है। इम सिवान, सियोल इन आह, किम जंग ह्यून और येनवू अभिनीत 'लव इन डिस्गाइज' 19 अक्तूबर 2026 से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।
मनोरंजन
ओटीटी पर एंटरटेनमेंट : मनोरंजन के शौकीनों के लिए खास रहेगा यह सप्ताह
Read in your preferred language.