अलीगंज, बरेली। थाना अलीगंज पुलिस द्वारा 30 अक्टूबर को अभियुक्त वसीम की गिरफ्तारी और बरामदगी को लेकर जारी प्रेस नोट के आधार पर खबर प्रकाशित की गई थी।
थाना प्रभारी (एसओ) नीरज कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व प्रेस नोट में लिपिकीय त्रुटि (Clerical Error) से बरामदगी का वजन गलत टाइप हो गया था। संशोधित जानकारी के अनुसार अभियुक्त के कब्जे से 400 किलो नहीं, बल्कि 6 किलो 400 ग्राम जला हुआ तांबे का तार बरामद हुआ था।