'बिग बॉस 19' का घर अब पूरी तरह रणभूमि बन चुका है। हर दिन कोई न कोई झगड़ा, कोई गठजोड़ और कोई नई चाल इस सीजन को और दिलचस्प बना रही है। बात की शुरुआत साधारण सी डिनर टेबल बातचीत से हुई। फरहाना ने बात शुरू की तान्या को ताना मारते हुए कि कुछ लोगों की आदत होती है जिदंगी भर जताते हैं, तो तान्या ने गुस्से में पलटकर जवाब दे दिया- 'मैंने तुम्हें कुछ नहीं कहा, एहसान फरामोश शब्द मेरी जुबान में नहीं है।' यह सुनते ही फरहाना का पारा चढ़ गया। उन्होंने तीखे लहजे में कहा – 'तुम गालियां नहीं देतीं, इसका मतलब ये नहीं कि तुम्हारे शब्द सही हैं।' इसके बाद देखते ही देखते ही दोनों के बीच मुद्दा काफी गरमा गया और तान्या वहां से उठकर चली गईं। लड़ाई बढ़ती देख जीशान कादरी ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन मामला शांत होने के बजाय और भड़क गया। जीशान ने फरहाना से कहा कि उन्हें हमेशा लगता है वो कभी गलत नहीं हो सकतीं। इस पर फरहाना आगबबूला हो गईं और बोलीं- 'आप इसके चमचे क्यों बन रहे हैं?' जीशान ने भी पलटवार करते हुए कहा- 'तू भी तो नेहल की चमची बनती रहती है।' यह सुनते ही माहौल और बिगड़ गया। बाकी घरवाले भी इस झगड़े को रोकने की कोशिश करते दिखे, लेकिन तान्या और फरहाना के बीच की दरार अब गहरी हो चुकी थी।
मनोरंजन
बिग बॉस 19 का घर फिर बना जंग का अखाड़ा
'बिग बॉस 19' का घर अब पूरी तरह रणभूमि बन चुका है। हर दिन कोई न कोई झगड़ा, कोई गठजोड़ और कोई नई चाल इस सीजन को और दिलचस्प बना रही है। बात की शुरुआत साधारण सी डिनर टेबल बातचीत से हुई। फरहाना ने बात शुरू की तान्या को ताना मारते हुए कि कुछ लोगों की आदत होती है जिदंगी भर जताते हैं, तो तान्या ने गुस्से मे
Read in your preferred language.