Sunday, 18 October 2026 | 3:47 AM
Home / News / News
News

बरेली: अलीगंज में हत्या के सनसनीखेज मामले का खुलासा, पुलिस ने आला-ए-कत्ल कुल्हाड़ी बरामद की

_अलीगंज / बरेली।_ थाना अलीगंज पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले का सफल अनावरण करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त आला-ए-कत्ल एक कुल्हाड़ी बरामद करते हुए हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।ज
Share:
बरेली: अलीगंज में हत्या के सनसनीखेज मामले का खुलासा, पुलिस ने आला-ए-कत्ल कुल्हाड़ी बरामद की
गिरफ्तार आरोपी की फाइल फोटो पुलिस के साथ
Read in your preferred language.
_अलीगंज / बरेली।_ थाना अलीगंज पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले का सफल अनावरण करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त आला-ए-कत्ल एक कुल्हाड़ी बरामद करते हुए हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के निर्देश पर जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम तथा मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के कुशल पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी आंवला के कुशल निर्देशन में थाना अलीगंज पुलिस टीम को यह सफलता मिली है।



दिनांक 07.10.2026 को वादी रघुवीर पाल पुत्र दुलीराम निवासी ग्राम बिहारीपुर थाना अलीगंज की लिखित तहरीर के आधार पर थाना अलीगंज पर मु0अ0सं0-221/26 धारा 103(1)/191(2)/191(3)/3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था, जिसकी विवेचना थानाध्यक्ष द्वारा की जा रही थी।

मुखबिर की सूचना और सटीक सुराग के आधार पर थाना अलीगंज पुलिस टीम ने दिनांक 16.10.2026 को प्रकाश में आए आरोपी दशरथ पुत्र रामपाल निवासी ग्राम बिहारीपुर थाना अलीगंज को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से गहन पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को छिपाने वाले स्थान की जानकारी दी।

आज दिनांक 17.10.2026 को पुलिस टीम थानाध्यक्ष श्री नीरज कुमार सिंह, म0उ0नि0 अंजलि भाटी, उ0नि0 श्री राजेश कुमार, हे0का0 503 महावीर सिंह, रि0कां0 960 बोबी कुमार, रि0कां0 959 मोनू कुमार, चालक रि0कां0 964 मोनिश चौधरी के साथ सरकारी जीप थार से अभियुक्त दशरथ को साथ लेकर उसकी निशादेही पर ग्राम बिहारीपुर के बाहर तालाब के पास पहुंची। अभियुक्त द्वारा तालाब के किनारे कद्दू की बेल/झाड़ियों से एक आला-ए-कत्ल सकुशल बरामद किया गया।

पुलिस ने अभियुक्त को अग्रिम कार्रवाई हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।