Tuesday, 15 September 2026 | 10:10 PM
भारत

बरेली - सिरौली नगर में बड़े जोरों के साथ निकाली गई भगवान श्री राम यात्रा।

आँवला - श्री राम मंदिर निर्माण अभियान समर्पण निधि के तहत सिरौली नगर में निकली गई भगवान श्री राम यात्रा का नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर शानदार स्वागत किया ।मुरादाबाद मार्ग स्थित बाबा हरिबाबा धाम से बैंड बाजे के साथ शुरू हुई शोभायात्रा कालेज मार्केट होकर सराय,कोआटोला, ठकुराइन, होते हुए पंडन से गुजरकर
Share:
बरेली - सिरौली नगर में बड़े जोरों के साथ निकाली गई भगवान श्री राम यात्रा।
Read in your preferred language.

आँवला - श्री राम मंदिर निर्माण अभियान समर्पण निधि के तहत सिरौली नगर में निकली गई भगवान श्री राम यात्रा का नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर शानदार स्वागत किया ।मुरादाबाद मार्ग स्थित बाबा हरिबाबा धाम से बैंड बाजे के साथ शुरू हुई शोभायात्रा कालेज मार्केट होकर सराय,कोआटोला, ठकुराइन, होते हुए पंडन से गुजरकर मैंन बाजार में पहुंची । यहाँ से मुहल्ला घेर, होते मुख्य अड्डे होकर वापस हरिबाबा धाम पर जाकर समाप्त हुई । इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष यशु गुप्ता ने लोगो को अपने संबोधन में कहा कि कार्यकर्ता घर घर जाकर मंदिर निर्माण के लिए समर्पण धन राशि एकत्र करेंगे उन्होंने नगरवासियों से अपनी छमता के हिसाब से सहयोग देने का आहवान किया ताकि भगवान के मंदिर में सभी देशवासियों का सहयोग हो सके यात्रा में भाजपा के अध्यक्ष यशु गुप्ता, अतुल गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, रामपाल मौर्य, अविनाश मौर्य, पुनीत गुप्ता आरएसएस के संजय सक्सेना, अशोक गुप्ता आचार्य राजपाल सिंह ,अमित गुप्ता उर्फ लल्ला, सुरेश पाल, अर्जुन सिंह, रमित गुप्ता,सोपान वर्मा, वरुण रस्तोगी, वैभव गुप्ता , आयुष गुप्ता , प्रियांक गुप्ता, संदीप गौड़, मोनी पांडेय, अरविंद कश्यप, रवि कश्यप, प्रमोद सिंह, राजेन्द्र फौजी, अर्पित गुप्ता,जगतपाल प्रजापति आदि ने सहयोग किया ।

रिपोर्टर - परशुराम वर्मा