औरैया: बिधूना तहसील के ग्राम नूराबाद खास में दिव्यांग युवक की करंट लगने से मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार मुकेश कुमार पुत्र अमर सिंह आज अपने घर में बने मन्दिर में पूजा कर रहे थे।पास में ही कूलर चल रहा था।पूजा करने के उपरांत जैसे ही मुकेश दूसरे कमरे में जाने लगे तो उनका शरीर कूलर में छू जाने से करंट लग गया। कूलर में विद्युत प्रवाह से मुकेश की मौके पर ही मृत्यु हो गई।परिजन आनन फानन में मुकेश को सीएचसी बिधूना ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दिव्यांग मुकेश अपने घर में किराने की दुकान से गुजर बसर करता था।करंट की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान अनिल यादव बंटू,सपा कार्यकर्ता उपेन्द्र यादव तथा अन्य लोगों ने पहुंचकर पारिवारिक लोगो को ढांढस बंधाया।आसपास के क्षेत्र में विद्युत करंट से सप्ताह के भीतर यह दूसरी मृत्यु है।
उत्तर प्रदेश
औरैया: विद्युत करंट लगने से दिव्यांग युवक की जान गई।
औरैया: बिधूना तहसील के ग्राम नूराबाद खास में दिव्यांग युवक की करंट लगने से मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार मुकेश कुमार पुत्र अमर सिंह आज अपने घर में बने मन्दिर में पूजा कर रहे थे।पास में ही कूलर चल रहा था।पूजा करने के उपरांत जैसे ही मुकेश दूसरे कमरे में जाने लगे तो उनका शरीर कूलर में छू जाने से करंट
Read in your preferred language.