बिहार सरकार के नशामुक्त बिहार अभियान के तहत आज भारत स्काउट एवं गाइड, जिला अरवल के तत्वावधान में +2 जी.ए. उच्च विद्यालय, अरवल स्थित भारत स्काउट एवं गाइड कार्यालय में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संगठन आयुक्त श्री राजेश कुमार ने की। उन्होंने स्काउट एवं गाइड कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुँचाता है, बल्कि परिवार एवं समाज को भी प्रभावित करता है।
इस अवसर पर पीएम श्री उच्च विद्यालय, करपी के स्काउट मास्टर श्री दिनेश प्रसाद ने स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण में बच्चों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
वहीं, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित स्काउट मास्टर श्री शकील अहमद ने कैडेट्स को अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेलकूद एवं सकारात्मक गतिविधियों में लगाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में उपस्थित स्काउट एवं गाइड कैडेट्स ने सामूहिक रूप से नशा न करने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय योगदान देने की शपथ ली।
कार्यक्रम का संचालन एडवांस स्काउट मास्टर श्री अभिषेक कुमार वर्मा ने किया। इस अवसर पर स्काउट कैडेट्स रोशन राज, आनंद कुमार, पिंकू कुमार, प्रिंस कुमार, बादल कुमार तथा गाइड कैडेट्स नीतू कुमारी, काजल कुमारी, अंशु कुमारी, प्रिया भारती सहित अन्य उपस्थित रहे।
🌿 जिला प्रशासन, अरवल की अपील — आइए, नशामुक्त बिहार के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और स्वस्थ, सुरक्षित एवं सशक्त समाज के निर्माण का संकल्प लें।