Friday, 30 October 2026 | 6:44 PM
मनोरंजन

संध्या थिएटर भगदड़ मामले में आरोपी बने अल्लू अर्जुन

हैदराबाद के मशहूर संध्या थिएटर में हुई भगदड़ की घटना अब कानूनी तौर पर निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। पिछले साल ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर के दौरान हुई इस दर्दनाक घटना में एक महिला की मौत और उसके मासूम बेटे के घायल होने के मामले में पुलिस ने अपनी जांच पूरी कर ली है। शहर पुलिस ने अदालत में 23 लोगों के खिला
Share:
संध्या थिएटर भगदड़ मामले में आरोपी बने अल्लू अर्जुन

हैदराबाद के मशहूर संध्या थिएटर में हुई भगदड़ की घटना अब कानूनी तौर पर निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। पिछले साल ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर के दौरान हुई इस दर्दनाक घटना में एक महिला की मौत और उसके मासूम बेटे के घायल होने के मामले में पुलिस ने अपनी जांच पूरी कर ली है। शहर पुलिस ने अदालत में 23 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का नाम भी शामिल है।

पुलिस जांच में सामने आया कि घटना के लिए केवल एक पक्ष जिम्मेदार नहीं था। थिएटर प्रबंधन, कार्यक्रम आयोजक, निजी सुरक्षा एजेंसियां और समन्वय से जुड़े कई स्तरों पर लापरवाही पाई गई। चार्जशीट के अनुसार थिएटर के मालिक, पार्टनर्स, मैनेजर, बालकनी इंचार्ज और गेटकीपर सहित कई लोगों को मुख्य आरोपी बनाया गया है। अल्लू अर्जुन का नाम भी इसी कड़ी में सामने आया, जिन्हें आरोपी नंबर 11 के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।