Tuesday, 03 November 2026 | 1:35 AM
उत्तर प्रदेश

कासगंज पुलिस के द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया

Share:
 कासगंज पुलिस के द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया



🛑 *कासगंज यातायात पुलिस द्वारा यातायात माह नवंबर 2026 के तहत चलाया गया विशेष चेकिंग अभियान; नियमों का उल्लंघन करने वाले 306 वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही, 7,23,500 रुपये का शमन शुल्क अधिरोपित*

जनपद कासगंज में यातायात माह नवंबर 2026 (01 नवंबर 2026 से 30 नवंबर 2026) के अंतर्गत यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 02.11.2026 को सिकंद्राराऊ रोड तिराहा एवं गढ़ी तिराहा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान का चलाया गया।

अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 306 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल (एमबी) एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत कड़ी कार्यवाही की गई, जिसमें कुल 7,23,500.00 रुपये का ऑनलाइन शमन शुल्क अधिरोपित किया गया है। साथ ही, बिना फिटनेस पाए गए 02 वाहनों को सीज किया गया।

*की गई प्रमुख कार्यवाही का विवरण:*

*नशे की हालत में वाहन चलाना:* नशे की हालत में वाहन चलाने वाले 04 वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।

*मोडिफाइड साइलेंसर व प्रेशर हॉर्न:* 08 वाहन और 03 दोपहिया वाहन चालकों के मोडिफाइड साइलेंसर / प्रेशर हॉर्न / हूटर लगे वाहनों पर कार्रवाई की गई।

*ओवर स्पीड (अति गति)* : दोपहिया इंटरसेप्टर वाहन की मदद से ओवर स्पीड में वाहन चलाने वाले 196 वाहन चालकों के चालान किए गए।

*अन्य यातायात नियम उल्लंघन:* बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी, गलत दिशा में वाहन चलाना, क्षमता से अधिक सवारी बैठाना, मालवाहक वाहनों में सवारियों का परिवहन, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग, हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) का न होना तथा फॉल्टी नंबर प्लेट एवं अनधिकृत व्यक्तियों द्वारा वाहन चलाने जैसे उल्लंघनों पर भी प्रभावी कार्रवाई की गई।

*छात्र-छात्राओं को दी गई यातायात सुरक्षा की जानकारी*
सड़क सुरक्षा अभियान के तहत आज श्रीमती सोमवती देवी इंटर कॉलेज, छावनी रोड, नगला पट्टी, कासगंज में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कॉलेज के समस्त स्टाफ, छात्र एवं छात्राओं को सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक करते हुए पंपलेट वितरित किए गए।

*कासगंज पुलिस की ओर से आमजन से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें, वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें और सुरक्षित सफर को बढ़ावा दें। यह अभियान जनपद में लगातार जारी रहेगा।*